बल्देवगढ़: बनेरा गांव में दो लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम बनेरा में एक युवक के साथ दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी।जिसमें पीड़ित धर्मेंद्र पुत्र मथुरा सेन उम्र 22 वर्ष के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही जय राम लोधी एवं नीरज विश्वकर्मा के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज एवं लाठी डंडों से मारपीट की।