बैरसिया: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों ने लोक शिक्षण संचालनालय मुख्यालय का घेराव किया
भोपाल में टीईटी अनिवार्यता के आदेश के विरोध में शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर लोक शिक्षण संचालनालय मुख्यालय का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के नाम पर जारी इस आदेश से हजारों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।