पंचकूला: भारत नगर कालका में कार का रास्ता रोक कर मुंह पर कील जैसी चीज मारने और थप्पड़ मुक्के मारने का मामला पुलिस ने किया दर्ज
शुक्रवार को कालका पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत कर्ता ने बताया कि वह भारत नगर कालका का निवासी और गढ़वाल सभा कालका की कार्यकारिणी का सदस्य है। शिकायत में उसने बताया कि वह महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर कार में गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी के साथ जा रहे था। इस दौरान एक व्यक्ति ने कार का रास्ता रोक कर मुंह पर कील जैसी चीज मारी और थप्पड़ मुक्के मारने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।