पंचकूला: पंचकूलावासियों को मिलेगी मेट्रो की सौगात, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के सेक्टर 1 में कहा#
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला में कहा कि पंचकूलावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। ट्राईसिटी यानि पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली के लिए मेट्रो का प्रोजेक्ट बन रहा है। पंचकूला की प्रगति निरंतर हो रही है और चंडीगढ़ में बने एयरपोर्ट का लाभ भी पंचकूला को मिल रहा है।