पंचकूला: सकेतड़ी में शिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
सकेतड़ी में शिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सकेतड़ी शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान पुलिस द्वारा दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बता दें कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु ऐतिहासिक शिव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।