पंचकूला: सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रहे मुख्य अतिथि
सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।