पंचकूला: मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सेक्टर 5 से सिटी बस सर्विस का किया शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ने किया सफर
पंचकूला के सेक्टर 5 बस स्टैंड से आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सिटी बस सर्विस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता उपस्थित रहे। पंचकूला शहर में लंबे समय से सिटी बस सर्विस की मांग चल रही थी। सिटी बस सर्विस की शुरुआत के सात दिन शहर वासियों के लिए निशुल्क सफर की सुविधा रखी गई है।