रायपुर: रायपुर थाने व बालिका विद्यालय में सुरक्षा सखियों और छात्राओं को अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई
रायपुर कस्बे में स्थित पुलिस थाने व राजकीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर एक (1:00) बजे सुरक्षा सखियों, लाडली बहिनों व छात्राओं को अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। सीआई रमेश मीणा ने बताया कि पुलिस थाने में सुरक्षा सखियों व लाडली बहिनों एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की बैठक आयोजित हुई।