कोटद्वार: डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल कॉलेज में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला
डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला उद्योग केंद्र की ओर से उद्यमिता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में छात्रों को करियर और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई, साथ ही वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।