सांगोद: सांगोद के लबानिया चौराहे पर तेज़ रफ़्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो शिक्षक गंभीर घायल, बारां अस्पताल में रेफर
सांगोद क्षेत्र में स्टेट हाईवे 51 के लबानिया चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार को प्रातः 10बजे हुए सड़क हादसे में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भूलाहेड़ी निवासी शिक्षक महावीर मीणा और बाहर जिले की एक शिक्षिका पुराने स्कूल भवन से नए स्कूल भवन में बच्चों को पढ़ाने के लिए बाइक से जा रहे थे।