पानीपत: पानीपत में 8 महीने से फरार आरोपी दानिश डाबर कॉलोनी में पकड़ा गया, फिर अस्पताल से चोरी-छिपे हुआ फरार
पानीपत के न्यू दलबीर नगर के 22 वर्षीय ललित के हत्याकांड में नामजद आरोपी दानिश 8 महीने की फरारी के बाद डाबर कॉलोनी में पकड़ा गया। उसे स्थानीय लोगों ने पीटा, वह गंभीर घायल हुआ। पुलिस के पहुंचने पर वह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले गए और अब पुलिस को दानिश और उसके परिजनों का पता नहीं है। पुलिस जांच जारी है।