नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने एक साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को गई। पुलिस के अनुसार, फरार अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत आरोपी दिव्यांश पिता सुशील गोयल (30 वर्ष) निवासी प्रताप नगर, रसूलिया, नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।