छपरा: भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने जिले के सभी स्कूल 27 मई तक बंद करने का आदेश जारी किया
Chapra, Saran | May 24, 2026 डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए 27 मई तक कक्षा 08 तक निजी एवं सरकारी सहित अन्य विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया,जबकि उससे ऊपर की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां प्रातः 11 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। रविवार की दोपहर 2 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई।