भिवानी: सेशन जज डी.आर. चालिया ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.आर. चालिया और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-कम-सचिव पवन कुमार ने स्थानीय जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और कैदियों की समस्याएं सुनीं।