भिवानी: भिवानी के पंचायत भवन में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला स्तरीय तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता का मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के जीवन उत्थान के प्रति प्रतिबद्ध है। महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार शुरू कर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया।