भिवानी: ADC मनीष नागपाल ने कहा, अधिकारी मौके पर ही मूलभूत समस्याओं का समाधान करें
एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को शीघ्र निपटाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का तुरंत मौके पर ही समाधान करना सुनिश्चित करें।