धौरहरा तहसील के सामने अचानक मोटरसाइकिल में लगी आग, मचा हड़कंप लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। #BreakingNews #Dhaurahara #LakhimpurKheri #FireIncident #UttarPradesh
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 16, 2026