बिलग्राम: सरायमुल्लागंज के कमलेश ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना, शराब के नशे में पुलिस से की अभद्रता, किया गया गिरफ्तार
सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी कमलेश ने शराब के नशे में अपने साथ लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी।112 नंबर पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह शराब के नशे में था।पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से रुपए बरामद हुए जो कि उसने लूट लिए जाने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी।उसने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसने इस तरह की सूचना दी।