कप्तानगंज: रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रामबर बुजुर्ग में रविवार को रात को एक पक्के मकान में छत के रास्ते घुसकर सोने व चांदी के लाखों का जेवर सहित नकदी का चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।