कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज दिगौड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समुदायिक शौचालय, विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए जमीन आवंटन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, बाजार बैठकी को शिफ्ट करने के लिए जगह का चयन करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।