बारुण प्रखंड के धनौती गांव के मूक-बधिर खिलाड़ी सुधांशु ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा से इतिहास रच दिया है। नालंदा जिले के हरनौत में आयोजित 12वीं बिहार राज्य डेफ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुधांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।