गम्हरिया: विश्वकर्मा चौक पर साइकिल दुकान में आग लगी, सारा सामान जलकर राख
बिहारीगंज के विश्वकर्मा चौक पर गुरुवार शाम साइकिल दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान बंद कर मालिक लालो मुखिया घर जा चुके थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोग और झंकार ग्रुप के युवक मौके पर पहुंचे और बुझाने में जुट गए। दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।