चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के साथ नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को परखा
आगामी 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार शाम जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शहर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा भामाशाह द्वारका प्रसाद काबरा राजकीय पुरुषार्थी उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया किया।