प्रतापगढ़: कांधरपुर बाजार स्थित बूट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार में स्थित एक बूट हाउस में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चंदौका निवासी विनोद वर्मा कांधरपुर बाजार में बूट हाउस की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह रविवार को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुक