कोटद्वार: रिखणीखाल में गिरा बड़ा पेड़, पुलिस की मदद से शिक्षक सुरक्षित निकले
रिखणीखाल में रात करीब 11 बजे चीड़ का पेड़ रास्ते में गिर गया था, जिससे एक शिक्षक फंस गया था। पौड़ी पुलिस की तत्परता से पेड़ हटाकर मार्ग साफ किया गया और शिक्षक सुरक्षित गंतव्य पर पहुंचा। स्थानीय पुलिस की इस मदद की प्रशंसा भी हुई है।