भीलवाड़ा: महात्मा गांधी जिला अस्पताल में 5 प्रसूताओं की मौत के मामले में जिला कलेक्टर ने सख्ती दिखाई, जांच समिति गठित
महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रसूताओं की मौत और ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण संबंधी प्रकाशित समाचार के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शनिवार को एमजी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली और उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए।