धौलपुर: जिला प्रभारी सचिव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गौपालपुरा पीएचसी और जाटौली स्कूल का किया निरीक्षण
जिले के प्रभारी सचिव एवं जयपुर मेट्रो रेल के मुख्य प्रबंध निदेशक पी रमेश ने बुधवार को धौलपुर दौरे के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण किया। जिला प्रभारी सचिव राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटौली में निरीक्षण हेतु पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य से नामांकन की जानकारी लेते हुए विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी।