चूरू: सदर थाने के एएसआई ने मास्टर वैट लिफ्टिंग चेम्पियनशिप में गोल्ड जीता, अब राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व
Churu, Churu | Feb 26, 2025 चूरू सदर थाने के 54 वर्षीय एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। एएसआई गिरधारी लाल सेनी ने 98 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मैडल जीतते हुए यहां पहला स्थान प्राप्त किया। अब वह गुजरात मे अप्रेल माह में होने वाली नेशनल चेम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।