चूरू: प्रतिभा नगर स्थित श्री श्याम मंदिर से निकली शोभायात्रा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण रहे उपस्थित
Churu, Churu | Feb 26, 2025 चूरू के प्रतिभा नगर स्थित प्रसिद्ध श्याम मंदिर के 50 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रंगीन गुलाब के फूलों से श्याम प्रभु का दरबार सजाया। श्रीश्याम प्रभु की शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी संतोष बुढाढरा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने बाबा श्याम और भगवान शंकर की पूजा की।