Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया गया पौधारोपण ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहौर के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर, प्रदर्शनी कॉलोनी, छिंदवाड़ा में आज "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपनी माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ पृथ्वी को जीवन, हरियाली और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की नोडल अधिकारी सुश्री वैशाली डेहरिया, श्रीमती एकता साहू, श्रीमती अनीता चौरसिया तथा संस्था के सदस्य डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती अलका शुक्ला, श्रीमती आयशा लोधी, श्रीमती बबीता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

3 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

MORE NEWS

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर ग्राम कन्हान वनग्राम में किया गया सामूहिक पौधारोपण
============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के खुकाल सेक्टर-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना के आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में जन-भागीदारी से सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे, कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, श्री चैतलाल उईके, श्री रोहित सरयाम, श्री फूलचंद शीलू, श्री सुनील दर्शमा, श्रीमती मंगलबती, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती चंद्रबती सरयाम, श्रीमती बिस्ता, श्रीमती सुखिया कुमरे, श्रीमती कलेसिया शीलू एवं श्रीमती रामबती दर्शमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर ग्राम कन्हान वनग्राम में किया गया सामूहिक पौधारोपण ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के खुकाल सेक्टर-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना के आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में जन-भागीदारी से सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे, कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, श्री चैतलाल उईके, श्री रोहित सरयाम, श्री फूलचंद शीलू, श्री सुनील दर्शमा, श्रीमती मंगलबती, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती चंद्रबती सरयाम, श्रीमती बिस्ता, श्रीमती सुखिया कुमरे, श्रीमती कलेसिया शीलू एवं श्रीमती रामबती दर्शमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

विकासखंड तामिया में पौधारोपण के साथ स्वैच्छिकता पर्व का शुभारंभ, जन अभियान परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
=============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के स्थापना दिवस के अवसर पर 'स्वैच्छिकता पर्व' का शुभारंभ किया गया। 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले के विकासखंड तामिया में आज प्रथम दिवस का कार्यक्रम अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री सुभाष मिनोटे, श्री पंकज राय, श्रीमती स्वाती सूर्यवंशी, श्री महेंद्र यादव, श्री संदीप राज तथा नवांकुर संस्था से श्री प्रदीप उइके उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।
      स्थापना दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने पौधारोपण किया तथा स्वच्छता गतिविधि में भाग लिया। साथ ही समाज एवं व्यक्ति के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
      कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली आगामी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण, समाज को व्यसनमुक्त बनाने के उद्देश्य से नशामुक्ति शपथ तथा सेवा भावना को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।
       शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद से जुड़ी प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, नवांकुर सखी, सीएम सोशल इंटर्न, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं ने ग्राम एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

विकासखंड तामिया में पौधारोपण के साथ स्वैच्छिकता पर्व का शुभारंभ, जन अभियान परिषद ने मनाया स्थापना दिवस ============================================================= मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के स्थापना दिवस के अवसर पर 'स्वैच्छिकता पर्व' का शुभारंभ किया गया। 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले के विकासखंड तामिया में आज प्रथम दिवस का कार्यक्रम अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री सुभाष मिनोटे, श्री पंकज राय, श्रीमती स्वाती सूर्यवंशी, श्री महेंद्र यादव, श्री संदीप राज तथा नवांकुर संस्था से श्री प्रदीप उइके उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने पौधारोपण किया तथा स्वच्छता गतिविधि में भाग लिया। साथ ही समाज एवं व्यक्ति के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली आगामी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण, समाज को व्यसनमुक्त बनाने के उद्देश्य से नशामुक्ति शपथ तथा सेवा भावना को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद से जुड़ी प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, नवांकुर सखी, सीएम सोशल इंटर्न, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं ने ग्राम एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर जैविक हाट बाजार में चला प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान

कपड़े की थैली बांटकर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
==============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जैविक हाट बाजार में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों एवं सब्जी विक्रेताओं को कपड़े की थैलियों का वितरण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
      अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से कपड़े की थैली का उपयोग करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। सब्जी विक्रेताओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए बाजार को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।
      कार्यक्रम में प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, श्री राहुल वसूले, श्री मनोज साहू, श्री जगदीश पवार, श्री शिवचरण कुशवाहा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर जैविक हाट बाजार में चला प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान कपड़े की थैली बांटकर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश ============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जैविक हाट बाजार में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों एवं सब्जी विक्रेताओं को कपड़े की थैलियों का वितरण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से कपड़े की थैली का उपयोग करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। सब्जी विक्रेताओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए बाजार को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, श्री राहुल वसूले, श्री मनोज साहू, श्री जगदीश पवार, श्री शिवचरण कुशवाहा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

आईटीआई छिंदवाड़ा में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 139 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन
=========================================================

अतिरिक्त संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में अवनिता टेक्सटाइल प्रायवेट लिमिटेड, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
       प्लेसमेंट ड्राइव में 187 पुरुष एवं 282 महिला सहित कुल 496 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा साक्षात्कार के बाद 52 पुरुष एवं 87 महिला सहित कुल 139 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 12,000 से 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
       इस अवसर पर सहायक संचालक भोपाल श्री अमिताभ गुप्ता, संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उईके, श्री सौरभ राठोर, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिव कुमार सनोडिया, श्री जे.एस. राठोर, श्री आर.सी. रजक, श्री एस.पी. सूर्यवंशी, श्री ए.के. देशमुख, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्रीमती नेहा सोनी, जिले की समस्त आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

आईटीआई छिंदवाड़ा में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 139 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन ========================================================= अतिरिक्त संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में अवनिता टेक्सटाइल प्रायवेट लिमिटेड, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में 187 पुरुष एवं 282 महिला सहित कुल 496 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा साक्षात्कार के बाद 52 पुरुष एवं 87 महिला सहित कुल 139 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 12,000 से 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संचालक भोपाल श्री अमिताभ गुप्ता, संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उईके, श्री सौरभ राठोर, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिव कुमार सनोडिया, श्री जे.एस. राठोर, श्री आर.सी. रजक, श्री एस.पी. सूर्यवंशी, श्री ए.के. देशमुख, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्रीमती नेहा सोनी, जिले की समस्त आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026