सूरजगढ़: मेदनी चौकी पुलिस ने देवघरा चंद्रटोला गांव से स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
मेदनी चौकी पुलिस ने देवघरा चंद्रटोला गांव से एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 12:10 बजे उसे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मामले में देवघरा चंद्रटोला गांव के रहने वाले गुड़िया पोद्दार उर्फ गुडिल पोद्दार के पुत्र अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनके खिलाफ कोर्ट द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है.