बहराइच: सड़कों पर उतरे यातायात CO और प्रभारी, हटाया अतिक्रमण
बहराइच में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। यातायात CO राज सिंह और यातायात प्रभारी राम प्रकाश यादव ने पुलिस बल के साथ तिकोनी बाग से पीपल तिराहे तक पैदल गस्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर खड़े वाहनों की चेकिंग की और दुकानों के बाहर अवैध रूप से फैलाए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया।
CO राज सिंह ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि—"दुकान के आगे सामान न फैलाएं, जिससे यातायात बाधित हो। दोबारा उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" ---