रावतसर: थालड़का में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर रावतसर थाने में मामला हुआ दर्ज
रावतसर थाना क्षेत्र के थालड़का बस स्टैंड पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाईक सवार पर की मौत हो गई हैं। मृतक के भाई हरि सिंह भाट निवासी चाइया ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही व तेज गति से ट्रैक्टर चला कर उसके भाई की बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है।रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।