#धनबाद : #यातायात #जाम की #समस्या को #लेकर #विधायक #रागिनी सिंह #द्वारा #उठाए गए मुद्दे पर #केंद्र #सरकार ने #लिया #संज्ञान, #केंद्र #सरकार ने #झारखंड #सरकार को #भेजा #पत्र
धनबाद : धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही यातायात जाम की समस्या को लेकर विधायक रागिनी सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दे पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस संबंध में विधायक रागिनी सिंह को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि उनके द्वारा उठाए गए मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए झारखंड सरकार को प्रेषित कर दिया गया है।
पत्र में बताया गया है कि विधायक रागिनी सिंह ने 6 अप्रैल 2026 को रेल गेट, बैंक मोड़, झरिया, कतरास, गोविंदपुर और मेमको मोड़ सहित धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में गंभीर यातायात जाम की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्रालय को अवगत कराया था।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने जवाब में कहा है कि यातायात प्रबंधन से जुड़े विषय राज्य सरकार एवं शहरी स्थानीय निकायों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इसलिए विधायक द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उचित कार्रवाई हेतु झारखंड सरकार को भेज दिया गया है।
इस पत्र के सामने आने के बाद धनबाद और झरिया क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार जल्द ठोस कदम उठाएगी। रेल गेट, बैंक मोड़, झरिया, कतरास, गोविंदपुर और मेमको मोड़ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर उनका प्रयास लगातार जारी है और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए वे संबंधित विभागों के समक्ष लगातार आवाज उठाती रहेंगी।