लोदना में 1.85 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग की डीएमएफटी सड़क योजना के तहत लोदना क्षेत्र में बागिडीही हाथी तालाब से फुलझरिया मोड़ होते हुए करबला तक 1.850 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।