गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी ने लगाया जनता दरबार, 25 लोगों की फरियाद सुनकर मामले निपटाने का दिया भरोसा
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एसपी अवधेश दीक्षित ने जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए 25 लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान एसपी अवधेश दीक्षित ने सभी मामलों में आवेदन लेने के साथ ही जांच कर आवेदनों का निपटारा करने का भरोसा भी दिया।