सरधना: नगर पालिका के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, जांच की मांग, भ्रष्टाचार निवारण के लोगों ने की प्रेस वार्ता
सरधना में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण रिवॉल्यूशन फ्रंट के तत्वावधान में राम तलैया मंदिर चौक पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में दो दिन पूर्व नगर पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक के दौरान संस्था के अध्यक्ष दीपक निराला के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने घटना पर रोष जताया