संडीला: जूनियर डॉक्टरों की तैनाती पर डिप्टी सीएम भड़के, CMO से किया जवाब तलब
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पत्र से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।हरदोई के सीएमओ डॉक्टर भवनाथ पांडे से जवाब तलब करते हुए पूछा है कि एक जूनियर डॉक्टर मनोज सिंह को संडीला एफ आर यू सीएचसी और नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी का चार्ज कैसे दे रखा है जबकि जिले में तमाम सीनियर डॉक्टर तैनात हैं।