➡️ “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
मेरा युवा भारत, बैतूल द्वारा 100 संडे अभियान “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अंतर्गत “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” विषय पर 27 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आठनेर, जिला बैतूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जगताप, थाना प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह, ब्रह्माकुमारी अर्चना दीदी उपस्थिति रही।
जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत बैतूल श्रीमती सुषमा गवाली ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में युवाओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पोषण, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशे के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul