नागौर पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाई, बजरी डंपर-जेसिबी जब्त, डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार
नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन-परिवहन और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नागौर पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की है। एएसपी नागौर आशाराम चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा डंपर और जेसीबी जब्त की, वहीं डोडा पोस्त सप्लायरों सहित लंबे समय से फरार एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई जसनगर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने गश्त के दौरान बीजाथल नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर पकड़ा। बजरी भरने में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी को भी जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई सदर नागौर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत की। पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लाई करने के आरोप में प्रवीण और सूरज को रेण कस्बे से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1 लाख 27 हजार रुपये की राशि बरामद की गई। इससे पहले 10 अगस्त को अमरपुरा कायमखानियों की ढाणी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 82.098 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया था।
वहीं मेड़ता रोड थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सात माह से फरार गांजा सप्लायर और वांछित आरोपी पवन चांदावत को रेण से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना थांवला में दर्ज मामले में 7 जनवरी 2026 को दो आरोपियों से 30.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही ह
Rajasthan Police @
Ajmer, Ajmer | Aug 12, 2026