ओबरा: खैराही में घायल मनरेगा महिलाओं से मिले एआईपीएफ, तड़ित चालक यंत्र लगाने की की मांग
Obra, Sonbhadra | Jul 31, 2025 म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हुई नौ मनरेगा महिला मजदूरों से गुरुवार को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल मिला।प्रतिनिधिमंडल में एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका और युवा मंच की जिला संयोजक सविता गोंड शामिल रहीं।