गुमला: नवा टोली में जंगली हाथी ने दो किसानों के घर किए क्षतिग्रस्त, परिवार ने भागकर बचाई जान
Gumla, Gumla | Feb 19, 2026 असनी पंचायत के नवा टोली गांव में गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर महादेव उराव और बंधनू उरांव के मकान को छतिग्रस्त कर दिया। वही महादेव उरांव के घर में रखा एक बोरा धान को खाकर व छींटकर कर बर्बाद कर दिया। महादेव अपने परिवार व दो बच्चों को लेकर घर से भाग गया और छिपकर जान बचाई साथ ही ग्रामीणों को घटना की सूचना दी ग्रामीण एकत्रित होकर हाथी को खदेड़ा।