मुगलसराय: धपरी में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण का संकट
नियामताबाद के धपरी गांव में आर्थिक तंगी से परेशान 28 वर्षीय मजदूर प्रशांत कुमार ने आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ समय से काम नहीं मिलने के कारण परेशान था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे को घटना की जानकारी पर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमणि तिवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।