सारठ: असहना-नावाडीह में नवनिर्मित काली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल हुए
डिंडाकोली पंचायत के असहना-नावाडीह में नवनिर्मित काली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 कुमारी कन्याएं व महिलाओं के अलावे सैकड़ों अन्य भी शामिल हुए और बजरंगी ध्वज लहराते जय माता दी के जयकारे लगाते नगर भ्रमण करते हुए दोपहर 2 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचे। मुखिया व गण्यमान्य लोगों की भूमिका सराहनीय दिखा