बहराइच: रामदासपुरवा इलाके के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामदासपुरवा गांव निवासी एक युवक की अपनी ससुराल कोतवाली देहात क्षेत्र में गया था। उसकी हालत बिगड़ गई उसे जिला अस्पताल में लाया गया यहां इलाज के दौरान मौत हो गई डॉक्टर के मुताबिक युवक की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। युवक की मां ने बहू और उसके पिता पर जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।