बहराइच: कनतोहला इलाके के ग्रामीण ने विपक्षी पर मारपीट का लगाया आरोप,पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
कनतोहला के ग्रामीण ने विपक्षी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित द्वारा विपक्षी पर रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पीड़ित परेशान होकर SP कार्यालय पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।