प्रतापगढ़: होमगार्ड पर अवैध कब्जा, उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे का आरोप, कचहरी में परिवार संग करणी सेना ने दिया धरना
दहिलामऊ उत्तरी निवासी मंजू सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया की पड़ोसी होमगार्ड रंग बहादुर ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर जबरन दीवार तोड़ी, विरोध करने पर फर्जी एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले को लेकर परिवार के साथ करणी सेना ने अन्न छोड़कर पूरे दिन कचहरी में बैठकर धरना प्रदर्शन किया।