चकरनगर: चकरनगर विकास खंड में तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले के पहले दिन सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच
चकरनगर विकासखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले के प्रथम दिन सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्यामबरन राजपूत ने बताया कि मेला 14 से 16 जून तक आयोजित किया जा रहा है।उक्त जानकारी रविवार देरशाम 5 बजे प्राप्त हुई हैं।