वारासिवनी: चावल घोटाले में 20वीं गिरफ्तारी, भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई राजकुमार कावरे न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए
बालाघाट के बहुचर्चित चावल घोटाले में एसआईटी ने 20वीं गिरफ्तारी की है। भोपाल से गिरफ्तार राजकुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में घोटाले के तार एथेनॉल प्लांट से जुड़े होने की बात सामने आई है। मामले में एसआईटी की जांच और पूछताछ जारी है।