फरीदपुर: फरीदपुर-फतेहगंज पश्चिमी में सख्ती: बरेली में लाउडस्पीकर पर चलाया गया अभियान
ध्वनि प्रदूषण को लेकर बरेली पुलिस सख्त नजर आई। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार सुबह जिलेभर में लाउडस्पीकर को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में खास तौर पर कार्रवाई हुई। सुबह 5 से 7 बजे तक चले अभियान में 109 स्थानों पर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 13 लाउडस्पीकर उतरवाए गए